पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और वह टी20 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को रन अवश्य बनाने होंगे। उनके अनुसार, सूर्यकुमार बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।