चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा है कि बेस्ट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। उन्होंने कहा, "कोई अचंभे की बात नहीं है कि पिछले 10 वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट में इंडिया बेस्ट टीम बनकर उभरी है। चैंपियंस ट्राफी में भारत ने कमाल किया है...भारतीय टीम ट्रॉफी डिज़र्व करती थी।"