शाकंभरी सिद्धपीठ में रातों-रात आई बाढ़ से मची भारी तबाही, बह गईं दुकानें, दो की मौत

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज़ बारिश के बाद अचानक पानी आया, जिससे मंदिर परिसर जलमग्न हो गया। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई वाहन, प्रसाद की दुकानें और सामान पानी में बह गए।

Load More