inshorts

शिकायत महिला ने की तो ज़रूरी नहीं कि हर बात सही हो: आरोपी को ज़मानत देते हुए केरल HC

केरल हाईकोर्ट ने एक यौन उत्पीड़न केस में आरोपी को ज़मानत देते हुए कहा कि आपराधिक मामलों में महिला शिकायतकर्ता का हर बयान सही मान लेना गलत है। महिला का आरोप है कि एक कंपनी के मैनेजर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। वहीं, आरोपी ने महिला को नौकरी से निकाले जाने के बाद उसके खिलाफ सबूत पुलिस को सौंपे थे।