शिक्षा में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा: रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए स्कूल की मांग पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या शरणार्थियों से संबंधित एक जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि शिक्षा को लेकर किसी बच्चे संग भेदभाव नहीं किया जाएगा। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र और दिल्ली सरकार को दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को सरकारी स्कूलों व अस्पतालों तक पहुंच प्रदान करने का निर्देश दे।