शिक्षा मंत्री ने CBSE के OSM विवाद पर तोड़ी चुप्पी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) प्रणाली से जुड़े विवाद पर कहा है, "मैं इसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं। इसे ठीक किया जाएगा, इसका कोई न कोई हल ज़रूर निकलेगा।" उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि अगर मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।