शिक्षा से जुड़े पेमेंट्स पर 1% शुल्क लगाएगा SBI कार्ड, वॉलेट पेमेंट समेत ये चार्ज भी बढ़े

एसबीआई कार्ड ने अपने क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए 1 नवंबर से नए शुल्क का एलान किया है। अब थर्ड-पार्टी ऐप्स (क्रेड, मोबिक्विक आदि) के ज़रिए की गई शिक्षा संबंधित पेमेंट्स पर व वॉलेट में ₹1,000 से ज़्यादा रखने पर 1% चार्ज देना होगा। हालांकि, स्कूल/कॉलेज की वेबसाइट या पीओएस (सीधे दुकानदार/संस्था पेमेंट करने) पर भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा।