शिक्षक से शिकायत करने पर पुणे में 10वीं के छात्र ने दी लड़की के रेप और हत्या की 'सुपारी'
पुणे (महाराष्ट्र) में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर एक अन्य छात्र को सहपाठी छात्रा का बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के लिए ₹100 की 'सुपारी' दी जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने शिक्षक से शिकायत की थी कि लड़के ने माता-पिता के जाली हस्ताक्षर किए हैं।