शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने से यह विजय दिवस अधिक महत्वपूर्ण हो गया: मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को विजय दिवस के मौके पर मुक्ति संग्राम में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह विजय दिवस और अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नेतृत्व वाली 'दुनिया की सबसे खराब निरंकुश सरकार' सत्ता से बाहर हो गई।