शेख हसीना की सरकार में भारत संग हुए अनुचित समझौतों की करेंगे समीक्षा: बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार में भारत संग किए गए सभी अनुचित समझौतों की समीक्षा की जाएगी। चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों में भारत के नागरिकों पर मादक पदार्थ बनाने और बांग्लादेश में उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया है।