जापान की संसद ने शिगेरू इशिबा को सोमवार को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री चुना। जापान में 30 वर्षों में हुए पहले 'रनऑफ' में इशिबा को 221 वोट मिले जबकि विपक्ष के नेता योशिहिको नोडा को 160 वोट मिले। इशिबा ने अपनी पूर्व कैबिनेट के ज्यादातर सदस्यों को एक बार फिर मंत्री नियुक्त किया है।