शुगर स्टॉक्स एक हफ्ते में 35% तक उछले, चीनी कंपनियों के शेयरों में उछाल की क्या है वजह?

बीते कुछ दिनों में कई चीनी कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई है। इसकी वजह इस सीज़न में चीनी के उत्पादन में कमी की आशंका और पिछले साल के मुकाबले कम स्टॉक होने की उम्मीद है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, उत्तम शुगर मिल्स, बलरामपुर चीनी और डालमिया भारत शुगर के शेयरों में पिछले हफ्ते 15-35% तक की बढ़त देखी गई।