MP में सरकारी स्कूल में शिक्षिका की जगह पढ़ा रहा था पति, हेडमास्टर समेत 2 कर्मचारी सस्पेंड
शाजापुर (एमपी) के एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षिका की जगह उसके पति द्वारा बच्चों को पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर ने प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षिका को विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।