शॉट मारने के चक्कर में बल्लेबाज़ी करते हुए मैदान में गिरे एमपी के पूर्व मंत्री, सामने आया वीडियो

मध्य प्रदेश के मैहर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व मंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता रामखेलावन पटेल बल्लेबाज़ी करते हुए शॉट मारने के चक्कर में संतुलन खोकर मैदान पर धड़ाम से गिर गए जिसका वीडियो सामने आया है। रामखेलावन के गिरते ही अन्य खिलाड़ी व आयोजक उनकी मदद के लिए पहुंचे व उन्हें उठने में मदद की।