शातिर ठग को पकड़ने के लिए महिला PSI ने रचा फिल्मी प्लान, I Love You कहकर फंसाया
सूरत सिटी पुलिस की दबंग लेडी पुलिस ऑफिसर शीतल चौधरी ने अंडरग्राउंड हुए एक कुख्यात जालसाज़ गिरीश देवड़ा को रोमांटिक चैट के ज़रिए फिल्मी प्लान बनाकर गिरफ्तार किया है। PSI शीतल चौधरी ने 'पूजा' बनकर गिरीश से संपर्क साधा और 'आई लव यू' जैसे मेसेज किए। भावनाओं में बहकर गिरीश 'पूजा' से मिलने पहुंचा जहां उसे पुलिस ने दबोच लिया।