शीतलहर के बीच दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री
शीतलहर के बीच गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छा गया जिससे कई इलाकों में विज़िबिलिटी काफी कम रही। आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है जिसमें बताया गया है कि उड़ानों में देरी हो सकती है।