बरेली (यूपी) में शुक्रवार को शादी के करीब 12 घंटे बाद ही कार हादसे में सतीश नामक दूल्हे की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खबर सुनने के बाद दुल्हन बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के मुताबिक, हादसे के समय दूल्हा कार से रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने गया था।