inshorts

शादी के 2 माह बाद महिला ने महाकुंभ में किया अपना पिंडदान, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी

प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ में ममता वशिष्ठ नामक महिला ने अपना पिंडदान किया जिसके बाद किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की ज़िम्मेदारी सौंपी है। ममता की 2 महीने पहले दिल्ली के संदीप नामक शख्स से शादी हुई थी। उन्होंने कहा, "मुझे बचपन से ही पूजा-पाठ में रूचि थी। मुझे पति व सास-ससुर से पूरा सहयोग मिल रहा है।"