दरभंगा (बिहार) में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है। दुल्हन की मां ने कहा कि बेटी के पास ₹10,000 नकद, ₹1.80 लाख के सोने के आभूषण और ₹23,000 के चांदी के जेवर थे। मामले में 3 नामजद लोगों पर केस दर्ज हुआ व पुलिस दुल्हन की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।