शादी के 4 दिन बाद गहने लेकर दुल्हन हुई फरार, यूपी का शख्स बोला- ज़िंदगी बेरंग कर चली गई

महराजगंज (यूपी) में मनीषा नामक दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही ससुराल से ₹15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। पति दीपक के ढूंढने पर उसका कहीं पता नहीं चला और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपक ने कहा, "मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था। मनीषा ने मेरा जीवन बेरंग कर दिया।"