जुलाना (हरियाणा) विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक व ओलंपियन विनेश फोगाट मां बनने वाली हैं। विनेश ने गुरुवार को अपने पति सोमवीर राठी के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी रहेगी।" गौरतलब है, विनेश ने 2018 में सोमवीर से शादी की थी।