शादी के अगले दिन ही UP के 75 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत के मामले में सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

जौनपुर (यूपी) में 35-वर्षीय महिला से शादी के बाद सुहागरात की अगली सुबह 75-वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक/कोमा बताया गया है। इससे पहले मृतक की पत्नी ने बताया था कि दोनों देर रात तक बातें कर रहे थे व सुबह अचानक बुज़ुर्ग की तबीयत खराब हो गई।