बिहार के कटिहार में शादी के अगले दिन गुरुवार को बहुभोज के दौरान दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते समय दूल्हे को चक्कर आ गए और वह मंच पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। लड़की पक्ष के परिजनों ने दूल्हे के परिवार पर बीमारी छिपाने का आरोप लगाया है।