चेन्नई ओटीए में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 133 पुरुष अधिकारी कैडेट्स व 24 महिला अधिकारी कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल हुए। इनमें शामिल उत्तराखंड की सोनी बिष्ट के पति की शादी के 1-माह बाद ही दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके बाद उनकी मां को हार्ट अटैक आ गया था और भाई लकवाग्रस्त हो गया था।