inshorts

शादी के कुछ ही घंटे बाद यूपी में पिता और भाई ने की लड़की की हत्या

ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शादी के कुछ ही घंटों बाद पिता और भाई ने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार इस बात से नाराज़ था कि उसने उन लोगों की सहमति के बिना शादी कर ली। पिता और भाई ने पुलिस पूछताछ में लड़की का गला घोंटने की बात स्वीकार की है।