शादी का कार्ड न मिलने पर यूपी में पड़ोसी ने दूल्हे के पिता को मारी गोली

गाज़ियाबाद (यूपी) की एक सोसायटी में नशे में धुत शख्स ने शादी का कार्ड न मिलने की नाराज़गी में पड़ोसी के घर में घुसकर दूल्हे के पिता को गोली मार दी है। इस घटना के वक्त घर में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। शादी 22 मार्च को है और दूल्हे के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।