शादी के नकली गहनों से कैसे खुल गई बिहार के नकली इंजीनियर दूल्हे की पोल?
बेतिया (बिहार) में खुद को इंजीनियर बताने वाले दूल्हे की पोल खुलने के बाद शादी तोड़ दी गई। बारात आने के बाद रस्में शुरू हो चुकी थीं लेकिन लड़कीवालों को शक हुआ कि दूल्हे द्वारा लाए गए गहने असली नहीं हैं। बारीकी से जांचने पर गहने नकली निकले तो लड़कीवालों ने डिग्री मांगी लेकिन दूल्हा डिग्री दिखाने में नाकाम रहा।