शादी के लिए पैसे नहीं थे तो बन गए चोर, बुज़ुर्ग से सोने की चेन चुराने वाला प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के प्रेमी जोड़े अन्नापुरेड्डी और वरलक्ष्मी को हैदराबाद के राजराजेश्वरी मंदिर में एक बुज़ुर्ग महिला के गले से 3 तोला सोने की चेन चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वनस्थलीपुरम पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर चेन बरामद किया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ने शादी के खर्च के लिए चोरी की।

Load More