inshorts

शादी को पहुंचाया नुकसान तो पति की प्रेमिका से पत्नी मांग सकती है हर्जाना: दिल्ली HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि शादी को नुकसान पहुंचाने पर कोई व्यक्ति अपने स्पाउस (पति/पत्नी) के प्रेमी/प्रेमिका पर हर्जाने के लिए मुकदमा कर सकता है। कोर्ट ने एक मामले में समन जारी कर यह टिप्पणी की जिसमें एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका से 'एलियनेशन ऑफ अफेक्शन' (Alienation of Affection) के लिए ₹4 करोड़ का हर्जाना मांगा है।