केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान शुक्रवार को रिद्धि जैन संग शादी के बंधन में बंध गए। शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू की तस्वीर शेयर कर लिखा, "रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर आ रही है।" कुणाल और रिद्धि की शादी में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता शामिल हुए।