शादी के लिए कनाडा से भारत आई 61 साल की महिला, उम्र जानकर युवक ने किया इनकार

डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती को प्यार समझकर शादी करने की उम्मीद में कनाडा से राजस्थान पहुंची 61-वर्षीय महिला को निराशा हाथ लगी है। हालांकि, नीमराना पहुंचने के बाद जब हरियाणा के युवक को महिला की उम्र पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और युवक को हिरासत में ले लिया गया।