केरल में एक शख्स ने अपनी मंगेतर से अस्पताल में शादी की है। दरअसल, अवनि नामक दुल्हन मेकअप कराने जा रही थी लेकिन उसकी कार का ऐक्सीडेंट हो गया और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया और दोनों परिवारों ने शुभ मुहूर्त में अस्पताल में ही शादी कराने का फैसला किया।