अक्टूबर 2025 में भारत में सोने का आयात 199% बढ़कर $14.7 बिलियन हो गया जो पिछले साल इसी महीने $4.9 बिलियन था। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़े और त्योहार व शादी सीज़न ने मांग को और बढ़ा दिया। इस अवधि में 165 टन सोना आयात किया गया।