फरीदाबाद (हरियाणा) में शादी में खाना लाने में देर होने पर मुबारक नामक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के चाचा के अनुसार, खाना लाने में देर होने पर मोहित नामक शख्स मुबारक को गालियां देने लगा और विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गया। बकौल पुलिस, मामले में 2-लोगों को गिरफ्तार किया गया है।