बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में चिकन फ्राई को लेकर कथित तौर पर बाराती और घरातियों में मारपीट हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस झगड़े में करीब 15 लोग घायल हुए जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा और फिर उनकी मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी करवाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, चिकन फ्राई को परोसने को लेकर विवाद हुआ था।