सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में शादी समारोह में तेंदुआ घुसने की घटना पर कहा है, "बीजेपी सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने एक और चुनौती आ गई है।" उन्होंने कहा, "कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं 'ओवरसाइज़ बिल्ला' था।"