शादी में तीन गहनों से ज़्यादा पहनने पर ₹50,000 का जुर्माना, उत्तराखंड के दो गांव का गजब फरमान
उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के 2 गांवों कंदाड़ और इद्रौली ने फैसला किया है कि शादी-समारोहों में महिलाएं सोने के केवल 3 आभूषण ही पहनेंगी व उल्लंघनकर्ताओं पर ₹50,000 जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय महिलाएं अब शादी-समारोहों में केवल आवश्यक गहने जैसे बाली/नथ/मंगलसूत्र ही पहन सकेंगी। स्थानीय महिलाओं ने फैसले का स्वागत कर इसे समाज में समानता-सादगी का संदेश बताया है।