बठिंडा (पंजाब) की एक ग्राम पंचायत ने विवाह समारोह में शराब नहीं परोसने और डीजे नहीं बजाने वाले परिवारों को ₹21,000 नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर के मुताबिक, यह फैसला ग्रामीणों को विवाह समारोहों में फिज़ूलखर्ची और शराब के सेवन पर रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर किया गया है।