शादी में हो रही पैसों की दिक्कत तो ले सकते हैं 'मैरिज लोन', जानें ब्याज दर व एलिजिबिलिटी
'मैरिज लोन' एक तरह का पर्सनल लोन है जो शादियों से जुड़े खर्चों जैसे सजावट, गहने, वेन्यू, खाना-पीना, कपड़े और अन्य खर्चों के लिए बैंक द्वारा दिया जाता है। इस लोन पर आमतौर पर 10-11% की ब्याज दर होती है। वहीं, आपकी उम्र, इनकम, रीपेमेंट कैपेसिटी, क्रेडिट स्कोर व हिस्ट्री और कुछ अन्य बातों से इसकी एलिजिबिलिटी तय होती है।