अलीगढ़ (यूपी) के नायक करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन इससे पहले कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की। कोर्ट-ऑफ-इन्क्वॉयरी के बाद बलिदानी का दर्जा देने के आश्वासन पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए राज़ी हुआ।