शादी से इनकार करने पर यूपी में युवक ने स्कॉर्पियो से कुचल कर की नर्सिंग की छात्रा की हत्या

कन्नौज (यूपी) में मंगलवार को एक युवक ने स्कॉर्पियो से नर्सिंग की एक छात्रा को टक्कर मार दी जिसके बाद छात्रा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता के अनुसार, आरोपी शादी करने के लिए बेटी पर दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने कार से कुचल कर उसकी हत्या कर दी।