रायचूर (कर्नाटक) में मुबीन नामक शख्स ने शिफा नामक 24 वर्षीय लड़की की उसके कॉलेज के पास दिनदहाड़े गला रेतकर कर हत्या दी है। पुलिस के अनुसार, शिफा से मुबीन प्यार करता था लेकिन शिफा ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। वहीं, हत्या करने के बाद मुबीन ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।