कुशीनगर (यूपी) में अपनी शादी से एक दिन पहले पुष्पा नामक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुष्पा ने लापता होने से पहले दूल्हे मुकेश को वॉट्सऐप पर भेजे मेसेज में लिखा, "जा रही हूं आपकी ज़िंदगी से...अगले जन्म में मिलूंगी।" परिवार के मुताबिक, करीब 5 साल से पुष्पा-मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था।