शादी से पहले ओमान में ज़रूरी हुए मेडिकल टेस्ट, जानें किन चीज़ों की होगी जांच?
ओमान में 1 जनवरी 2026 से शादी करने वाले सभी कपल्स के लिए मेडिकल टेस्ट (प्रीमैरिटल मेडिकल एग्ज़ामिनेशन) अनिवार्य कर दिया गया है। ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन टेस्ट में जेनेटिक बीमारियों की जांच, क्रॉनिक बीमारियों की जांच, जेनेटिक बीमारियों की पहचान के लिए रक्त परीक्षण, एड्स व अन्य संक्रामक रोगों की जांच शामिल हैं।