शादी से पहले बच्चे पैदा करने का पराक्रम मत करें: यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (लखनऊ) के 24वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों से कहा कि वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन शादी आत्मनिर्भर बनने के बाद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "शादी से पहले बच्चे पैदा करने का पराक्रम मत करें...ऐसे बच्चों को अक्सर समाज नहीं स्वीकारता...फिर उनकी ज़िम्मेदारी सरकार उठाती है।"