शादी के सीज़न में बढ़ती मांग के बीच हवाई टिकट महंगे हो रहे हैं। स्पाइसजेट से जुड़ा संकट भी किरायों में बढ़ोतरी की एक वजह बताया जा रहा है। वहीं, महंगे टिकटों पर लगाम लगाने के लिए हवाई किराए को नियंत्रित करने की मांग उठ रही है। यात्रियों की बैगेज, रिफंड और फ्लाइट सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी बढ़ी हैं।