शादी समारोह में घुसे तेंदुए ने लखनऊ में मचाया आतंक, सामने आया वीडियो

लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित एक मैरिज लॉन में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान एक तेंदुआ घुस गया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने उसे पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक वन दारोगा घायल हो गया। इस दौरान छत से कूदे 2 लोग भी घायल हुए और तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज़ कर पकड़ा गया।