बुलंदशहर (यूपी) में मंगलवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के समय कार में सवार परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। इस हादसे में घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।