शादीशुदा प्रेमिका के घर के पीछे झाड़ी में लगा दिया CCTV कैमरा, 24x7 देखता था

मेहसाणा (गुजरात) में एक शख्स द्वारा अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर के पीछे झाड़ियों में एक सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसकी '24x7' निगरानी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति को सफाई के दौरान कैमरा मिला था। जब पति ने कैमरे का मेमोरी कार्ड चेक किया तो फुटेज में महिला का प्रेमी भी दिखा।