inshorts

शादीशुदा बिज़नेसमैन ने महिला DSP पर लगाया 'लव ट्रैप' में फंसाकर ₹2 करोड़ ऐंठने का आरोप

छत्तीसगढ़ के एक शादीशुदा बिज़नेसमैन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार के झांसे में फंसाकर ₹2 करोड़ से ज़्यादा हड़पने व डायमंड रिंग, गोल्ड चेन व एक कार की उगाही करने का आरोप लगाया है। बिज़नेसमैन ने कथित तौर पर डीएसपी संग बातचीत के वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि दोनों 2021 से संपर्क में थे।